https://youtu.be/ct9nCSkRf1k?si=YIs0-JI-DGarV9s-
खन्ना में सामने आए IPL सट्टेबाजी रैकेट मामले की जांच अब एक और गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। पहले जहां करोड़ों रुपये की गैरकानूनी कमाई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संभावित एंट्री के कारण यह मामला चर्चा में था, वहीं अब इसमें नशे का एंगल भी सामने आ गया है।मुख्य आरोपी सट्टा किंग दिनेश छाबड़ा और उसका करीबी साथी महिंदर सिंह राजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। SSP खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पुष्टि की है कि मामले में NDPS एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।
डोप टेस्ट आया पॉजिटिव
ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों का सिविल अस्पताल खन्ना में डोप टेस्ट कराया गया था, जो पॉजिटिव आया है। इससे यह सामने आया है कि दोनों नशीले पदार्थों का सेवन करते थे।
इस नए खुलासे के बाद खन्ना पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए NDPS एक्ट की धाराएं लागू कर दी हैं। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी नशा कहां से लाते थे और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।
अगली कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
