
पंजाब के हलका पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज हलका पायल के गांव गिद्दड़ी के श्रद्धालुओं को धार्मिक दर्शन के लिए अमृतसर साहिब के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान कर रही है और आम लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
इस दौरान मौजूद नेताओं और ग्रामीणों ने विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हलका पायल में जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है।
